जवाहर नवोदय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह कैसे मनाया जाता है देखिए वीडियो 

हेलो सभी लोगो को नमस्कार मैं हूं आपका होस्ट दोस्त और इस साइट में आप लोगो का स्वागत करता हूं । मैं आशा करता हूं की आप लोग एक दम मस्त और तंदुरुस्त होंगे । मुझे पता है कि आप लोग नवोदय विद्यालय के बारे में जानते होंगे या अपने इसके बारे में कही न कही सुना होगा । 

इस ब्लॉग में मैं आपको नवोदय में गणतंत्र दिवस के समारोह के बारे बताने जा रहा हूं ।


किस प्रकार से नवोदय विद्यालय में मनाया जाता है । 

यह दिन हमारे नवोदय में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है । क्योंकि इस दिन हम सब छात्र एवं छात्राओ के अंदर एक अलग सा उत्साह दौड़ रहा होता है । 

अब मैं आपको विद्यार्थियों की दिनचर्या के बारे में बताता हूं 

सबसे पहले तो हम लोग में होड़ लगी होती है की सबसे पहले कौन जागेगा ? 

और कौन सबसे पहले नहाएगा उसके बाद हम लोग अपने गणवेश को रात में ही तैयार कर लेते हैं ताकि हमे सुबह जल्दी से तयार होकर अकैडमिक बिल्डिंग में पहुंचने में देर न हो । 

सबसे पहले हमारी अटेंडेंस होती है । उसके बाद हम सब हाउस के हिसाब से लाइन में लग जाते हैं। फिर हमारी परेड सुरु होती है । 

और उसके बाद नवोदय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं । 

यह विडियो देखे 


यह भी पढ़े : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में आवेदन कैसे करें ? कौन है पात्र नवोदय में आवेदन करने का ? कितनी जगह है खाली कितना है कट ऑफ ?

आप हमे हमारे यूट्यूब चैनल में भी सब्सक्राइब करें और वहां पर भी अपने बच्चों के लिए अच्छे बैच की तयारी फ्री में करवाएं 

YouTube

Frequently Asked Question (FAQs) - गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day speech in Hindi) - गणतंत्र दिवस पर निबंध (26 january speech in hindi)

प्रश्न: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।

प्रश्न: प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली प्रारूप समिति के अध्यक्षता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने की।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में संविधान से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न कौन से हैं?

उत्तर: संविधान की विशेषताओं से जुडे़ प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे ही कुछ प्रश्न और उनके उत्तर ऊपर लेख में देखे जा सकते हैं।

प्रश्न: भारतीय संविधान की मुख्य बातें क्या हैं?

उत्तर: यह लिखित और निर्मित होने के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें विश्व के विभिन्न देशों के संविधानों की अच्छी बातों को जगह दी गई है। संसदीय प्रणाली ब्रिटेन से ली गई है तो मौलिक अधिकार अमेरिका के संविधान से और मौलिक कर्तव्य पूर्व सोवियत संघ से, राज्य के नीति निर्देशक तत्व आयरलैंड से तो सशोधन प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से। वयस्क मताधिकार की व्यवस्था भारतीय संविधान में की गई है। संविधान देश में एकीकृत और स्वतंत्र न्यायप्रणाली की व्यवस्था करता है। ऐसी बहुत सी खूबियां हैं जिनको नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारतीय संविधान में जगह दी गई है। यह अपने आप में संपूर्ण है।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस 2023 पर भाषण कैसे तैयार करें?

उत्तर: प्रभावी गणतंत्र दिवस 2023 भाषण (impressive republic day 2023 speech) तैयार करने के लिए जानकारी और तथ्यों की जानकारी जुटानी होगी। ऊपर लेख में दी गई जानकारी की मदद से गणतंत्र दिवस पर आसानी से भाषण तैयार किया जा सकता है। 

प्रश्न: गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?

उत्तर: सभी सरकारी संस्थानों में यह पर्व मनाया जाता है। मुख्य आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के रूप में होता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों की झलक दिखाई जाती है। विद्यालयों में इस अवसर पर विशेष आयोजन होते हैं, प्रभातफेरियां निकाली जाती हैं, तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है, गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day speech), देशभक्ति के गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं और मिठाइयां वितरित की जाती हैं।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, हमारा देश भारत गणतंत्र बना था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के कारण यह दिन हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: प्रति वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।